कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम के लिए केएससीए को 50 एकड़ भूमि सौंपी
तुमकुरु (कर्नाटक), सोमवार, 02 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए सोमवार को तुमकुरु में 50 एकड़ जमीन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को सौंपी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए परियोजना की क्षमता पर जोर दिया। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमने एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को 50 एकड़ जमीन आवंटित की है। यह पहल क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और समग्र विकास में योगदान देगी।’’
उन्होंने केएससीए से क्रिकेट प्रेमियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया। सिद्धरमैया ने आश्वासन दिया कि मैसुरु में इसी तरह की एक और परियोजना के लिए भी भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक क्रिकेट राज्य संघ ने मैसुरु में एक स्टेडियम के लिए भूमि की मांग की है। हम इस मांग को भी पूरा करेंगे।’’ गृह मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री जी परमेश्वर समेत अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
