ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
भुवनेश्वर, मंगलवार, 03 दिसम्बर 2024। ओडिशा में राज्यसभा की एकमात्र रिक्त सीट पर 20 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में राज्यसभा की छह रिक्त सीटों को भरने के लिए उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी। इनमें से तीन सीटें आंध्र प्रदेश से जबकि एक-एक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से हैं। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 11 दिसंबर को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है। एक अधिकारी ने कहा कि उपचुनाव 20 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा, और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी। बीजद सांसद सुजीत कुमार को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद छह सितंबर को उनके इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
