जितेंद्र सिंह शंटी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप’ में शामिल
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 दिसम्बर 2024। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह शंटी अगले वर्ष फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। शहीद भगत सिंह (एसबीएस) फाउंडेशन के अध्यक्ष शंटी को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान उनके मानवीय प्रयासों के लिए पहचान मिली। शंटी, शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक भी हैं। यह एक गैर सरकारी संगठन है, जो लावारिस शवों का अंतिम संस्कार और हिंदू व सिख परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद के अनुष्ठान करने के जाना जाता है।
‘आप’ सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शंटी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “जितेंद्र सिंह शंटी का हमारे साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण दिल्ली के लोगों की सेवा करने की ‘आप’ की प्रतिबद्धता से पूरी तरह मेल खाता है।” दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और शाहदरा से विधायक राम निवास गोयल के चुनावी राजनीति से अलग होने के कुछ समय बाद ही शंटी ‘आप’ में शामिल हो गए। शंटी के शाहदरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है और वह 2013 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रह चुके हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
