दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सुरेंद्र पाल सिंह ‘आप’ में शामिल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2024। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तिमारपुर सीट से दो बार विधायक रहे सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सिंह का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि विकास कार्यों में उनका अनुभव पार्टी की मदद करेगा। सिसोदिया ने कहा, ‘‘शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में आप द्वारा जो बेहतर विकास कार्य किए गए हैं, उनसे प्रेरित होकर सिंह आज हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं और मुझे विश्वास है कि उनका अनुभव पार्टी को अच्छा काम जारी रखने में मदद करेगा।’’ पार्टी में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा, ‘‘केवल एक ही पार्टी है जो आम लोगों की जरूरतों को सही मायने में समझती है और मैं आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा।’’ सिंह तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और 2020 के चुनावों में 70 में से 62 सीट जीतने वाली आप इस बार भी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
