तेलंगाना सड़क दुर्घटना में पांच की मौत
यदाद्री भुवनगिरी, शनिवार, 07 दिसम्बर 2024। तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले के गांव जलालपुर में शनिवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से पांच युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना तड़के तब हुयी, जब कार सवार युवक हैदराबाद से भूदान पोचमपल्ली जा रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे तालाब में जा गिरी। इसमें पांच युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल युवक तैरकर तालाब के बांध तक पहुंचने में सफल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को तालाब से बाहर निकाला। उन्होंने घायल युवक को भुवनगिरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों के अनुसार, मृतकों में हर्ष, दिनेश, वामशी, बालू और विनय के हैं। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
ऋतब्रत गुट में शामिल हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेता रवींद्रनाथ घोष
कूच बिहार, रविवार, 12 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेत ...
-
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले की निंदा की
नई दिल्ली, रविवार, 12 जुलाई 2026। भारत ने 11 भारतीय नागरिकों को ले ...
-
झारखंड: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के दो सहयोगी गिरफ्तार
चतरा, रविवार, 12 जुलाई 2026। झारखंड के चतरा जिले में फरार गैंगस् ...
