गुवाहाटी में 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई, तीन लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 08 दिसम्बर 2024। असम पुलिस ने करीब 1.4 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणवज्योति गोस्वामी ने एक बयान में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार शाम को बसिस्था थाना क्षेत्र के बालूघाट में छापेमारी की और एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से कुल 27 शीशियां जिनमें 36.05 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक स्कूटर और कुछ नकदी जब्त की गईं।
गोस्वामी ने कहा, ‘‘गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस ने दिसपुर थाना क्षेत्र के बेलटोला बाजार में एक घर की तलाशी ली तथा दो और मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने 138 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन जब्त किए। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मानकों के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
