बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 दिसम्बर 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समेत विभिन्न संगठनों के सैंकड़ों लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ कथित रूप से हो रहे अत्याचार एवं उनके मावधिकारों के उल्लंघन के विरोध में यहां चाणक्यपुरी में मार्च निकाला। इस विरोध मार्च के मद्देनजर बांग्लादेश उच्चायोग के इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। यह उच्चायोग चाणक्यपुरी में ही है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर इस मामले में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से हस्तक्षेप की मांग की गयी थी। उन्होंने बांग्लादेश से कथित हिंदू नरसंहार रोकने का भी आह्वान किया। ये प्रदर्शनकारी विभिन्न क्षेत्रों के लोग थे।
वीरेंद्र सिंह नामक एक प्रदर्शनकारी ने कहा,‘‘बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, हम उसे देख रहे हैं। हम पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हैं। हम बांग्लादेश को चेतावनी देते हैं कि वह देश में मानवाधिकारों का उल्लंघन तुरंत बंद करे।’’ बांग्लादेश की 17 करोड़ की जनसंख्या में हिंदू करीब आठ प्रतिशत हैं। शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को पांच अगस्त को अपदस्थ किए जाने के बाद से बांग्लादेश के 50 से अधिक जिलों में हिंदुओं पर 200 से अधिक हमले होने के आरोप हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
