दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा चालकों के लिए 10 लाख रुपये की बीमा का ऐलान किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 दिसम्बर 2024। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शहर के ऑटो रिक्शा चालकों के लिए 10 लाख रुपये की बीमा का ऐलान किया। केजरीवाल ने कोंडली विधानसभा क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा चालक के परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया। आप प्रमुख ने ऑटो चालकों को उनकी बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की सहायता देने का भी वादा किया।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑटो चालकों को पोशाक भत्ते के रूप में साल में दो बार 2,500 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने उनके बच्चों को मुफ्त कोचिंग और ‘पूछो’ ऐप की फिर से शुरूआत करने का भी आश्वासन दिया। यह ऐप ‘दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम’ द्वारा विकसित डेटाबेस तक पहुंच स्थापित करने में मदद करता है जिससे लोगों को पंजीकृत ऑटो चालकों को कॉल करने की सुविधा मिलती है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होना है।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
