छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर
बस्तर, गुरुवार, 12 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली मारे गये हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सात नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के बड़े नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है। आज तड़के तीन बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक–रुक कर गोलीबारी हो रही है। पुलिस के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मंगलवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने कहा है कि क्षेत्र में अभी भी तलाश अभियान जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
