जेएनयू कार्यकारी परिषद की सभी तीन आरक्षित सीट पर महिलाओं की जीत
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 दिसम्बर 2024। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शिक्षक निकाय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहली बार कार्यकारी परिषद (ईसी) में शिक्षकों के लिए आरक्षित तीन सीटों पर महिलाओं को जीत मिली है। जेएनयू शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने कहा कि इससे पहले इन सीटों पर एक या अधिकतम दो महिला प्रतिनिधि रही हैं। जेएनयूटीए के एक सदस्य ने कहा, ‘‘पहली बार तीनों सीट पर महिलाओं की जीत हुई है। इससे पहले आमतौर पर एक या दो सीट पर महिलाओं की जीत होती रही है।’’
नव निर्वाचित सदस्यों में विधि एवं शासन अध्ययन केंद्र से प्रोफेसर चिराश्री दास गुप्ता, ‘स्कूल ऑफ आर्ट एंड एस्थेटिक्स’ की एसोसिएट प्रोफेसर वीना हरिहरन, तथा ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ में अंतरराष्ट्रीय राजनीति, संगठन एवं निरस्त्रीकरण केंद्र की सहायक प्रोफेसर संताना खनिकर शामिल हैं। जेएनयूटीए के अनुसार, कार्यकारी परिषद में शिक्षक प्रतिनिधियों के लिए नौ दिसंबर को हुए चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, तथा 634 संकाय सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जेएनयू की कार्यकारी परिषद, विश्वविद्यालय की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है। इसमें अध्यक्ष के रूप में कुलपति तथा सचिव के तौर पर रजिस्ट्रार समेत 14 सदस्य होते हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
