भारत जैसे विशाल देश में ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा को लागू नहीं किया जा सकता: कांग्रेस नेता
अनंतनाग (जम्मू कश्मीर), शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2024। कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने शुक्रवार को कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा कल्पना से परे है और इसे भारत जैसे विशाल देश में लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इस तरह के मुद्दों की आड़ में अपनी विफलताओं को छिपाने का आरोप भी लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की अवधारणा के क्रियान्वयन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी थी।
मीर ने कहा, ‘‘संसद में इस पर चर्चा होगी, सभी दल अपनी बात रखेंगे लेकिन यह कोई छोटा देश नहीं है, यह एक विशाल देश है जो लोकतांत्रिक है।’’ उन्होंने यहां दक्षिण कश्मीर जिले में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह बात कल्पना से परे लगती है कि इस देश में सभी चुनाव एक ही समय में हो सकते हैं, चाहे वह संसद, विधानसभा, पंचायत या नगर पालिकाओं के चुनाव हों।’’ जम्मू कश्मीर विधानसभा में दूरू निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मीर ने कहा कि कभी-कभी सरकार ‘‘कुछ अन्य चीजों को छिपाने’’ के लिए प्रस्ताव लाती है। उन्होंने कहा, ‘‘वे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, देश को आगे ले जाने तथा अपनी अन्य बुनियादी जिम्मेदारियों से बचने के लिए इस तरह की बहस छेड़ते हैं।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
