केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया
नई दिल्ली, सोमवार, 16 दिसम्बर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया। त्यागराज स्टेडियम में 'महिला अदालत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "दस साल पहले आपने मुझे दिल्ली में स्कूल, अस्पताल और जलापूर्ति बेहतर करने की जिम्मेदारी दी थी और मैंने अपना काम किया। लेकिन आपने सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा और अमित शाह को दी, जो विफल रहे।"
केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली की महिलाएं मेरे लिए वोट बैंक नहीं हैं, मैं उन्हें अपनी बहन और मां मानता हूं। मैंने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। आप के सत्ता में आने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। हमने लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए और 'बस मार्शल' नियुक्त किए।" यह कार्यक्रम 2012 में दिल्ली में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना की 12वीं बरसी पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने 'निर्भया अमर रहे' और 'महिला शक्ति जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए।
इस अवसर पर टेलीविजन पर आने वाले कार्यक्रम 'आप की अदालत' की तर्ज पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उजागर करने वाला एक छोटा वीडियो दिखाया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में निष्क्रियता का आरोप लगाया गया। दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
