माकपा ‘एक देश, एक चुनाव’ की नीति के विरोध में है: सांसद के. राधाकृष्णन
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली, मंगलवार, 17 दिसम्बर 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद और केरल के पूर्व मंत्री के. राधाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार की ‘एक देश, एक चुनाव’ की नीति के खिलाफ है और इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। राधाकृष्णन ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि माकपा के अलावा कांग्रेस भी देश में एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयक का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल भी ‘एक देश, एक चुनाव’ की नीति का विरोध करेंगे क्योंकि यह नीति उनके लिए फायदेमंद नहीं है।
केंद्र सरकार ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को लोकसभा में पेश किया और कहा कि इस पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा जाएगा। विपक्षी दलों ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को संघीय व्यवस्था पर हमला करार दिया, लेकिन सरकार ने आरोप को खारिज कर दिया।
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
