रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ राजभवन तक मार्च निकाला
रांची, बुधवार, 18 दिसम्बर 2024। झारखंड भर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए राज्य की राजधानी रांची में राजभवन तक मार्च निकाला। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मार्च कांग्रेस भवन से शुरू हुआ। हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए। मार्च के समापन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमलेश ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा और अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप है। केंद्र सरकार संसद में इन मुद्दों पर चर्चा करने से भी बच रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और आए दिन हत्याएं हो रही हैं। झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दावा किया, ‘‘कांग्रेस कुछ कॉरपोरेट घरानों के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रही है, लेकिन केंद्र कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। केंद्र की गलत नीतियों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।’’
Similar Post
-
ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में 3 डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस
कोलकाता, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमं ...
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में नीरज का समर्थन नहीं करेंगे अनंत सिंह : ललन
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ...
-
अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल
अहमदाबाद, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नव ...
