पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी, फरीदकोट में तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज
चंडीगढ़, गुरुवार, 19 दिसम्बर 2024। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। बठिंडा भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा और करनाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें कहा गया है कि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और अंबाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
