कर्नाटक : एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने से नौ श्रद्धालु झुलसे
हुब्बल्ली (कर्नाटक), सोमवार, 23 दिसम्बर 2024। हुब्बल्ली के एक शिव मंदिर में एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने से भगवान अयप्पा के नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात शहर के साईनगर में हुई और हादसे के समय श्रद्धालु मंदिर के कमरे में सो रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी नौ घायलों को तुरंत केआईएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि श्रद्धालुओं ने खाना पकाने के बाद सिलेंडर को ठीक से बंद नहीं किया, जिसके कारण यह धमाका हुआ। श्रद्धालु केरल के सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे थे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
