राजेंद्र आर्लेकर केरल के नये राज्यपाल नियुक्त
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 25 दिसम्बर 2024। बिहार के 29वें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे, जो अब बिहार के राज्यपाल होंगे। गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं। उन्होंने गोवा औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष, गोवा राज्य अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष, दक्षिण गोवा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके अलावा, 2021 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और बाद में वह बिहार के राज्यपाल बने।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
