केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘बॉडी बिल्डरों’ और पहलवानों को ‘आप’ में शामिल किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 दिसम्बर 2024। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को ‘आप’ के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पहलवानों और ‘बॉडी बिल्डरों’ समेत कई खिलाड़ी पार्टी में शामिल हुए। केजरीवाल ने खेल और फिटनेस से जुड़े तिलकराज, रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी का आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पटका व टोपी सौंपी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 70-80 बॉडी बिल्डर और पहलवान पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पार्टी मजबूत होगी बल्कि स्वास्थ्य व फिटनेस से जुड़े मुद्दों पर भी काम करेगी। उन्होंने वादा किया कि राजधानी में सत्ता बरकरार रखने के बाद ‘आप’ खिलाड़ियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में काम करेगी। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में कई और जिम मालिक व खिलाड़ी पार्टी में शामिल होंगे।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
