ओडिशा में सड़क दुर्घटना के बाद आग लगने से दो लोगों की झुलसकर मौत
भवानीपटना (ओडिशा), शनिवार, 28 दिसम्बर 2024। ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक खड़े हुए ट्रक को कोयले से लदे एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद उसमें आग लगने से चालक और खलासी समेत दो लोगों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-26 पर पास्टिकुडी के पास हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चावल से भरे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिसमें झुलसकर कोयले से लदे ट्रक के चालक और खलासी की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि चावल से भरे ट्रक का चालक फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि भवानीपटना से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
