पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस पलटने से 10 मरे, 22 घायल
इस्लामाबाद, सोमवार, 30 दिसम्बर 2024। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के अटॉक जिले में फतेह झांग इंटरचेंज के समीप सोमवार सुबह बस के पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत् हो गयी जबकि 22 लोग घायल हो गए। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार रेस्क्यू 1122 ने एक बयान में कहा कि वाहन एक युटोंग बस थी जो मियांवाली से रावलपिंडी जा रही थी। बचाव सेवा को सुबह 8:08 बजे एक दुर्घटना के बारे में अलर्ट मिला, जिसके बाद छह वाहनों और 14 बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। बयान में कहा गया है कि घायलों को अटक के तहसील मुख्यालय अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
