करोल बाग में गुरुद्वारा पहुंचीं आतिशी, ग्रंथियों का आप सरकार की योजना के लिए पंजीकरण किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 दिसम्बर 2024। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा हाल में घोषित मासिक मानदेय देने से संबंधित योजना के लिए मंगलवार को करोल बाग क्षेत्र स्थित एक गुरुद्वारे के ग्रंथियों का पंजीकरण किया। आतिशी ने अपने दौरे के दौरान, मध्य दिल्ली में संत सुजान सिंह महाराज गुरुद्वारा में मत्था टेका। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में फिर से सत्ता में आती है, तो मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।केजरीवाल ने मंगलवार को यहां कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर के पुजारी का पंजीकरण करने के साथ ही दिल्ली सरकार की ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ की शुरुआत की। केजरीवाल ने कहा कि आप यदि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद फिर से सत्ता में आती है, तो सभी हिंदू मंदिर के पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं द्वारा शहर भर के अन्य मंदिरों और गुरुद्वारों में भी पंजीकरण किया जाएगा।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
