तमिलनाडु में एम्बुलेंस और लॉरी की टक्कर में तीन लोगों की मौत
रामनाथपुरम (तमिलनाडु), गुरुवार, 02 जनवरी 2025। तमिलनाडु के रामनाथपुरम में बुधवार देर रात यहां मदुरै-रामेश्वरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर वलंथरावई में एक एम्बुलेंस के लॉरी से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार सुबह यहां कहा कि एम्बुलेंस 64 वर्षीय मरीज वरिसाई कानी को मरैकयारपट्टिनम गांव से रामनाथपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर से एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और वारिसई कानी, उनकी बेटी अनीश फातिमा (40) और दामाद सहुबर सादिक (47) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एम्बुलेंस में यात्रा कर रहे उनके तीन रिश्तेदार काथिजा, आयशा बेगम और हर्षिद गंभीर रूप से घायल हो गए।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
