शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 8.52 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 8.52 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को ही करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,436.30 अंक यानी 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,943.71 अंक पर बंद हुआ। यह एक महीने से अधिक समय में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। कारोबार के दौरान, यह 1,525.46 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स बुधवार को 368.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,507.41 अंक पर बंद हुआ था। इस दो दिन की तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,52,239.27 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50,47,345.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
