तेलंगाना सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 15 घायल
महबूबनगर, शनिवार, 11 जनवरी 2025। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में जडचेरला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शुक्रवार देर रात एक निजी यात्री बस और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। बस ने पहले एक कार के पिछले हिस्से को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी लॉरी से टकरा गई, जिससे लॉरी पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 15 लोग घायल हो गये। घायलों को जडचेरला और महबूबनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
