द्रमुक ने इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की
इरोड (तमिलनाडु), शनिवार, 11 जनवरी 2025। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने पांच फरवरी को होने वाले इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को पूर्व विधायक वी सी चंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ समझौता होने के बाद चेन्नई में जारी एक बयान में उनके नाम की घोषणा की। यह सीट विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईवीकेएस एलंगोवन के निधन से रिक्त हुई है और इसलिए इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वी सी चंद्र कुमार 13 जनवरी को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
