गुजरात में सीमापार करने की कोशिश कर रहा एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया
भुज, सोमवार, 14 जनवरी 2025। गुजरात के कच्छ जिले में सीमापार कर भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पकड़ लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि रविवार को पड़ोसी देश का यह व्यक्ति हरामी नाला के उत्तर के एक क्षेत्र से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। उसने कहा, ‘‘12 जनवरी को सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर कच्छ के हरामी नाला के उत्तरी क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा।’’ उसने कहा कि बीएसएफ जवानों ने तुरंत उसे ललकारा और पकड़ लिया। बयान में कहा गया है कि घुसपैठिये की पहचान बाबू अली के रूप में हुई है जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावाल जिले के कारो घुंघरू गांव का निवासी है। हरामी नाला भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
