केन्द्र सरकार ने की आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जनवरी 2025। केन्द्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत गुरुवार को आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के फैसलों की जानकारी देने के लिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में स्वत: जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री ने समय से आयोग के गठन के लिये यह निर्णय लिया है। उन्होंने यह स्पष्ट करते हुये कि यह विषय मंत्रिमंडल की आज की बैठक का एजेंडा नहीं था, कहा कि आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के नामों की घोषणा तथा आयोग के समक्ष विचारणीय बिन्दुओं के बारे में सूचना जल्द जारी करेगी।
वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि सातवें वेतन आयोग 2016 में गठित किया गया था, उन्होंने कहा कि आठवें आयोग की सिफारिशों को 2026 में सातवें वेतन आयोग के समाप्त होने के बाद लागू की जायेंगी। प्रधानमंत्री ने उससे पर्याप्त समय पहले नये वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। केन्द्रीय कर्मियों के वेतनमानों और भत्तों की समीक्षा के लिये समय पर गठित किये जाने वाले वेतन आयोग के क्रम में नये वेतन आयोग की सिफारिशों से करीब 50 लाख केन्द्रीय कर्मियों काे फायदा होगा।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
