छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में सत्रह नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़, शुक्रवार, 17 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले और तेलंगाना के संयुक्त अभियान में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हो गए है। बीजापुर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुई मुठभेड़ आज खत्म हो गई। घटना स्थल से जवानों की टीम वापसी कर रही है। पुजारी कांकेर और मारुडबाका के जंगलो में हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हुए हैं जिसमें से 12 के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। वहीं डीआरजी का एक जवान घायल भी हुआ है। 1100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के डीआरजी के जवान भी शामिल हैं इस अभियान का हिस्सा थे। इसके अलावा, कोबारा बटालियन के सीआरपीएफ जवानों का भी इस ऑपरेशन में सहयोग रहा। मुठभेड़ का यह इलाका तेलंगाना राज्य की सीमा से सटा हुआ है। दरअसल, बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
