राकांपा के सम्मेलन के लिए मंत्री मुंडे शिरडी पहुंचे
शिरडी, रविवार, 19 जनवरी 2025। बीड जिले में सरपंच की हत्या को लेकर विवादों में घिरे महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के सम्मेलन के लिए शिरडी पहुंचे। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री शनिवार को पहले दिन पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। मसजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर मुंडे विपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के निशाने पर हैं। हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में उनके सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी प्रभारी मंत्रियों की सूची में मुंडे का नाम नहीं था। विपक्ष और भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा राज्य मंत्रिमंडल से मुंडे को हटाने की मांग के बावजूद, राकांपा प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विवाद को लेकर मुंडे से इस्तीफा मांगने से इनकार कर दिया है और कहा है कि सबूत मिलने पर ही वह कार्रवाई करेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
