कोंडागांव सड़क हादसों में चार की मौत, छात्रों समेत 19 घायल
कोंडागांव, सोमवार, 20 जनवरी 2025। छत्तीसगढ के कोंडागांव जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसो में चार लोगों की मौत हो गई तथा स्कूली छात्रों समेत 19 अन्य घायल हो गये। कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लंजोड़ा गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक फरसगांव क्षेत्र के निवासी थे। हादसा तब हुआ जब वे फरसगांव से कोण्डागांव की ओर आ रहे थे। एक अन्य हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई जिसमें ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि स्कूली छात्रों समेत 19 अन्य घायल हो गए।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
