पुलिसकर्मियों से ‘दुर्व्यवहार’ के आरोप में विधायक के बेटे समेत दो पर हुई कार्रवाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जनवरी 2025। दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से परिवर्तित ‘साइलेंसर’ के साथ मोटरसाइकिल चलाने और पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने को लेकर दो लोगों के खिलाफ सामान्य डायरी (जीडी) प्रविष्टि दर्ज की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों में से एक ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक का बेटा होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब घटी जब गणतंत्र दिवस से पहले बृहस्पतिवार रात पुलिस दल जामिया नगर में गश्त कर रहा था। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के कई प्रावधानों का कथित रूप से उल्लंघन करने को लेकर उनपर 20,000 रुपये का जुर्माना किया गया।
डायरी रिपोर्ट के अनुसार, दो व्यक्ति बेतरतीब ढंग से मोटरसाइकिल चला रहे थे तथा परिवर्तित ‘साइलेंसर’ से तेज आवाज निकाल रहे थे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो उनमें से एक ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा होने का दावा किया। उसने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उसके पिता की वजह से उसे निशाना बनाया जा रहा है। जीडी प्रविष्टि के अनुसार, उन्होंने अपना ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ और पहचान पत्र दिखाने से भी इनकार कर दिया। जीडी प्रविष्टि में कहा गया है, ‘‘उनमें से एक ने अमानतुल्लाह खान को भी फोन किया, जिन्होंने थाना प्रभारी से बात की। इसके बावजूद वे दोनों अपना नाम और पता बताए बिना चले गए।’’ पुलिस ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसने चालान काटा एवं मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
