सिंगापुर, दावोस दौरे के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी वापस लौटे
हैदराबाद, शुक्रवार, 24 जनवरी 2025। दो देशों की यात्रा संपन्न करने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। रेवंत रेड्डी ‘तेलंगाना राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल ने स्विट्जरलैंड की दावोस में विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन के दौरान अगुवाई की और लगभग 1.79 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 20 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए। इनमें से अधिकतर, राज्य में डेटा सेंटर और पंप स्टोरेज सुविधाएं स्थापित करने के लिए थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि निवेश से राज्य में लगभग 50,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। दावोस यात्रा पर निकलने से पहले रेवंत रेड्डी और उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू सहित उनकी टीम ने सिंगापुर का दौरा किया, जहां उन्होंने दक्षिण पूर्व एशियाई देश के विदेश मामलों के मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
