दुनिया में यहां मौजूद है नर्क की घाटी

दुनिया में आज भी कई सारे ऐसे रहस्य हैं जिनसे पर्दा नहीं उठ पाया है। कई सारी ऐसी जगह है, जो रहस्यों से भरी हुई है। इनमें से कुछ जगहों पर टूरिस्ट जा सकते हैं तो कुछ जगहों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगाहों के बारे में बताएंगे। जिन्हें नर्क का दरवाजा कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह नर्क के दरवाजे कहां पर है और इन्हें नर्क का दरवाजा क्यों कहा जाता है।
नर्क का दरवाजा
जापान जो अपनी तकनीकों को लेकर दुनिया में जगह बनाए हुए है। दुनिया के सबसे अच्छे देशों में गिना जाता है। लेकिन जापान में एक ऐसी जगह है जिसे नर्क की घाटी कहा जाता है। नर्क की घाटी को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जापान की राजधानी टोक्यो से लगभग पांच सौ किलोमीटर पर नागानो नाम का राज्य है। वहीं पर वेली ऑफ हेल यानी की नर्क की घाटी है। देश की मशहूर युकोयु नदी के तट पर स्थित जिगोकुदनी मंकी पार्क है, जो नर्क की घाटी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। यहां सर्दियों में बहुत बर्फबारी होती है, इसलिए यहां पर इंसानों का रहना नामुमकिन हो जाता है। इस लिए यहां सिर्फ बंदर ही रह सकते हैं।
सितंबर से अप्रैल के महीनों में मंकी पार्क में बहुत ठंड पड़ती है। बर्फीली हवाओं में पेड़ भी ठिठुरते दिखाई देते हैं, लेकिन इस महिनों में इंसानों के साथ-साथ पशु पक्षी भी पलायन कर लेते हैं, लेकिन लंबे समय से यहां रहने वाले बंदर पार्क में ही रहते हैं। इसलिए इसे मंकी पार्क कहा जाता है।
यमन में नर्क का द्वार
यमन के बरहुत में एक रहस्यमयी कुआं है जिसे पौराणिक कहानियों में भी माना गया है की यह सच में नरक का द्वार है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान यह जगह काफी पसंद नहीं करते है। यमन के रेगिस्तानी घाटी में बने कुएं की चौड़ाई 30 मीटर है, लेकिन आजतक इस कुएं की गहराई नहीं नाप पाया है। लोग अनुमान लगाते हैं कि ये 100 से 250 मीटर गहरा हो सकता है। इस भयावय कुएं को देखते हुए किसी ने आज तक इसके अंदर जाने की कोशिश नहीं की है। यमनी वैज्ञानिक और खोजकर्ताओं ने नीचे जाने की कोशिश की लेकिन नीचे नहीं पहुंच पाए। अंदर कम ऑक्सीजन और अजीब गंध के कारण उन्हें हमेशा ऊपर आना पड़ता है।


Similar Post
-
रिमझिम बारिश में एक्सप्लोर करें महाराष्ट्र का संगमेश्वर
महाराष्ट्र हमारे देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र ...
-
मानसून में इन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं लोग
भारत में मानसून वैसे तो जून महीने में शुरू होता है, लेकिन इस साल मई क ...
-
जन्नत से कम नहीं है भारत का यह गांव
क्या आप भी रोजमर्रा की भागदौड़ से थक चुके हैं और किसी ऐसी जगह जाना चा ...