एनआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर मारे छापे
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जनवरी 2025। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी साजिश मामले की जांच के तहत मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों के अनुसार, एनआईए ने कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और बडगाम जिलों में मंगलवार को छापे मारे। यह कार्रवाई उन दो गैर-स्थानीय श्रमिकों की हत्या से संबंधित मामले में की जा रही है, जिनकी सात फरवरी, 2024 को, श्रीनगर के शाला कदल और हब्बा कदल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पहले श्रीनगर के शहीदगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था। बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि नवंबर 2024 में, एनआईए ने दोनों गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्या के मुख्य आरोपी आदिल मंज़ूर लंगू की संपत्ति भी जब्त कर ली थी, जो जल्दागार श्रीनगर का निवासी है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
