मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षाबलों ने छह रॉकेट जब्त किए
इंफाल, मंगलवार, 28 जनवरी 2025। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने छह रॉकेट जब्त किए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हेंगलेप पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत लोइलमकोट और नालोन क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने मंगलवार को छह रॉकेट, एक लांचर, एक देशी मोर्टार (पोम्पी), एक-एक 7.62 एमएम स्नाइपर राउंड और स्नाइपर मैगजीन तथा अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी)-पीडब्ल्यूजी के दो कार्यकर्ताओं को मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले के मोरोक इनखोल गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वे कथित तौर पर इंफाल के विभिन्न इलाकों में आम जनता, सरकारी अधिकारियों और दुकानों से जबरन वसूली में शामिल थे। उनके कब्जे से नौ एमएम की एक पिस्तौल, मैगजीन के साथ नौ एमएम के सात कारतूस जब्त किए गए हैं।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
