केंद्रीय बजट के दिन खुला रहेगा एमसीएक्स
जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) एक फरवरी को बजट के दिन खुला रहेगा। जिंस बाजार में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। एमसीएक्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एक्सचेंज सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य व्यापार के लिए खुला रहेगा। बयान के अनुसार केंद्रीय बजट पेश किये जाने के कारण प्रतिभागियों के लिए कारोबारी मंच उपलब्ध कराने के लिए एक फरवरी (शनिवार) को एमसीएक्स खुला रहेगा। इसका मकसद प्रतिभागियों को वास्तविक समय पर जोखिम प्रबंधन और ‘हेजिंग’ जरूरतों को पूरा करना है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
