ओडिशा की कालाहांडी पुलिस ने आठ सदस्यीय अंतरराज्यीय डकैती गिरोह को किया गिरफ्तार
भुवनेश्वर, शनिवार, 01 फ़रवरी 2025। ओडिशा में कालाहांडी जिला पुलिस ने आठ सदस्यीय अंतरराज्यीय डकैती गिरोह को गिरफ्तार करके उनके पास से 3.51 करोड़ रुपये नकद, बंदूकें, गोलियां और वाहन जब्त किये हैं। ओडिशा राज्य पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि धर्मगढ़ पुलिस ने एक बड़ी डकैती में शामिल आठ डकैतों को पकड़ लिया और उनके पास से 3.51 करोड़ रुपये नकद, आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद, अपराध में प्रयुक्त वाहन और अन्य घातक हथियार जब्त किये हैं। गिरफ्तार किये गये सभी व्यक्ति झारखंड के निवासी हैं, जिनकी पहचान झारखंड के रांची जिले के ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जैस्म खान, समीम अंसारी, बासुदेव गोप, पिंटू (अलीम) और अनुज कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि यह डकैती 30 जनवरी को धरमगढ़ में एक देशी शराब भट्टी में हुई थी। देर रात आठ लुटेरे घातक हथियारों से लैस होकर डकैती करने के इरादे से भट्टी में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों को बंदूकों और अन्य घातक हथियारों से डराकर पैसे लूट लिए। धर्मगढ़ थाने में मामला दर्ज होने के बाद लुटेरों को पकड़ने के लिए कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गये। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
जांच के दौरान, अपराध में प्रयुक्त वाहन की पहचान की गई और उसे झारखंड में जब्त कर लिया गया। स्थानीय पुलिस ने दो अतिरिक्त संदिग्धों, सिराज अंसारी और कामेश्वर यादव को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि अन्य संदिग्ध झारखंड भाग गये थे। घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने डकैतों को गिरफ्तार करने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सफलता के लिए कालाहांडी पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम की प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई दी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
