कोलकाता में न्यू मार्केट के पास ढाबे में लगी आग
कोलकाता, शनिवार, 01 फ़रवरी 2025। मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में न्यू मार्केट के पास शनिवार सुबह एक ढाबे में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 26 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिस पर नौ बजकर 55 मिनट पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
