राष्ट्रपति मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगी
रांची, गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगी और यहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को रांची पहुंचेंगी और अगले दिन बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में भाग लेंगी। अधिकारी ने बताया कि संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और तकनीकी नवाचार के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा।
रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। भजंत्री ने अधिकारियों से प्रोटोकॉल के मुताबिक समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हवाई अड्डा, राजभवन और कार्यक्रम स्थल समेत प्रमुख स्थानों पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। डीसी ने अधिकारियों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति के आवागमन वाले मार्ग के साथ सभी ऊंची इमारतों और संवेदनशील स्थानों की पहचान करके व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।’’ उन्हें प्रस्तावित मार्ग पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को हटाने और सड़कों की मरम्मत करने का भी निर्देश दिया गया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
