बंगाल के नदिया में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कुछ लोग घायल
कोलकाता, शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2025। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को एक पटाखा बनने की फैक्टरी में विस्फोट से कुछ लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्याणी के एक भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में धमाका हुआ। अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारे अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। विस्फोट का कारण पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
