जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के दौरान हथियार बरामद
श्रीनगर, सोमवार, 10 फ़रवरी 2025। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास करनाह इलाके में सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार एवं गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया। श्रीनगर में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में हथियार और गोला-बारूद की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद करनाह तहसील के बड़ी मोहल्ला अमरोही में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एके 47 राइफल, एके मैगजीन, सैगा एमके राइफल, सैगा एमके मैगजीन और 12 राउंड गोलियां बरामद कीं। अधिकारियों ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद एक खाद्य भंडार के पीछे एक बैग में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
