पंजाबः भारत-पाक सीमा के करीब एक खेत से ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन बरामद
चंडीगढ़, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025। पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट खेत से एक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया और फिरोजपुर के कामलेवाला गांव से सटे एक खेत से एक ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन और 35 ग्राम संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल, मैगजीन और नशीले पदार्थ पीले रंग की टेप की मदद से चिपकाए गए थे । अधिकारी ने कहा, ‘सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया शाखा की विश्वसनीय जानकारी और बीएसएफ जवानों की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।’
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
