सस्ता फोन HMD Aura² लॉन्च
HMD Global ने अपना नया अफॉर्डेबल स्मार्टफोन HMD Aura² लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन इससे पहले आए HMD Aura का सक्सेसर है जिसे पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फोन के बारे में दावा किया गया है कि यह काफी टिकाऊ है। फोन में 6.52 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 460 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन की खास बात यह है कि यूजर इसे खुद ही रिपेयर कर सकता है। मसलन अगर फोन का डिस्प्ले खराब हो जाता है तो iFixit से इसके पार्ट्स खरीद कर खुद ही बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके प्राइस और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
HMD Aura² price
- HMD Aura² को कंपनी ने दो रंगों में लॉन्च किया है। यह Shadow Black और Electric Purple में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 169 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 9,000 रुपये) है। फोन की सेल 13 मार्च से शुरू होगी।
HMD Aura² specifications
- HMD Aura² एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें बहुत अधिक आकर्षक स्पेसिफिकेशंस नहीं दिए गए हैं। यह 6.52 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 576 x 1280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 460 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन की खास बात यह है कि यूजर इसे खुद ही रिपेयर कर सकता है। मसलन अगर फोन का डिस्प्ले खराब हो जाता है तो iFixit से इसके पार्ट्स खरीद कर खुद ही बदल सकते हैं।
- HMD Aura² में UNISOC SC9863A चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 4GB रैम है, और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 14 के Go Edition के साथ आता है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा है।
Similar Post
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
