महाराष्ट्र की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं, विभिन्न योजनाओं को रोकने की कोशिश कर रही सरकार: दानवे
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025। शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबादास दानवे ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार लोगों के लाभ के लिए शुरू की गईं विभिन्न योजनाओं को रोकने की कोशिश कर रही है क्योंकि राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दानवे ने कहा कि राज्य पर आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।
दानवे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “महाराष्ट्र की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लाडकी बहिन और लाडका भाऊ जैसी कई योजनाओं की घोषणा की थी। उस समय हमने चेतावनी दी थी कि ये योजनाएं राज्य की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगी और आज वही हो रहा है।” उन्होंने कहा, “राज्य पर आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार अब योजनाओं को बंद करने और लाभार्थियों की संख्या कम करने की कोशिश कर रही है।”
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
