कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद किया बरामद
श्रीनगर, शनिवार, 15 फ़रवरी 2025। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। सेना ने ''एक्स'' पर एक ट्वीट में कहा कि 14 फरवरी को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा पेन के सामान्य क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के दौरान दो पिस्तौल, चार पिस्तौल मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। सेना ने शनिवार को ''एक्स'' पर पोस्ट में कहा, ''अभियान जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
