आजमगढ़ में सड़क हादसा, तीन मरे चार घायल
आजमगढ़, सोमवार, 17 फ़रवरी 2025। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में महाकुंभ से वापस आ रहे नेपाल देश के श्रद्धालुओं की एक कार सोमवार सुबह डिवाइडर में टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी हताहत नेपाल देश के रूपम देही जिले के देवदार नगर पालिका के निवासी हैं। यह सभी 15 फरवरी को नेपाल से प्रयागराज में स्नान करने गए थे और स्नान करके आज वापस हो रहे थे कि आजमगढ़- वाराणसी राजमार्ग पर यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान दीपा (35),इनके पति गनेश (45) और गंगा (40) के तौर पर की गयी है। घायलों में ऋतिक दूबे (21) ,कोपिला देवकला देवी (35), अविशंकर (25) और शुभम पोखराल (22) को गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना गया है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
