हरियाणा के कैथल में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ छात्र घायल
कैथल, सोमवार, 17 फ़रवरी 2025। हरियाणा में कैथल जिले के नोच गांव के निकट सोमवार को एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर जाने से आठ छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार स्टेयरिंग व्हील में खराबी के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना में चालक और एक महिला परिचारिका भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बस आस-पास के गांवों से बच्चों को स्कूल ले जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
