कोलकाता में आवासीय इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
कोलकाता, मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025। कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित आवासीय इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात सॉल्ट लेक के डीए ब्लॉक में हुई और आग बुझाने में दमकल के दो वाहनों की मदद ली गई। कुछ दिनों में शहर और आस-पास के क्षेत्रों में अग्निकांड की यह दूसरी घटना है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में देबर्षि गांगुली (48) का जला हुआ शव मिला।
संदेह है कि गांगुली अपने कमरे में ही फंसा रह गया, जबकि बगल के कमरे में मौजूद उसकी पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ बचकर निकलने में कामयाब रही। गांगुली की पत्नी ने पड़ोसियों और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मृतक के परिवार और पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि अग्निशमन दल घटनास्थल पर देरी से पहुंचा जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि अग्निशमन एवं आपात सेवा कर्मियों ने इस आरोप को खारिज किया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
