पंजाब: जबरन वसूली करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
चंडीगढ़, रविवार, 23 फ़रवरी 2025। पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘बटाला पुलिस ने अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरदेव जस्सल द्वारा संचालित एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।’ उन्होंने कहा कि जस्सल के साथियों ने कलानौर के एक व्यवसायी के पेट्रोल पंप पर गोलियां चलाई थी। डीजीपी ने बताया, ‘बार-बार धमकी भरे कॉल आने और एक करोड़ रुपये की मांग के बाद, व्यवसायी ने 11 फरवरी को 50 लाख रुपये का भुगतान किया था।’ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुरजीत सिंह और अंकुश मैनी को रंगदारी की रकम इकट्ठा करने और वितरित करने में उनकी संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि जस्सल के गिरोह ने धमकियों के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 83 लाख रुपये की नकदी, अवैध हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
