कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकम्प के झटके
कोलकाता, मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह तेज भूकंप आया। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी इस भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप सुबह 6:10 बजे आया। एनसीएस ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और कोलकाता में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। एनसीएस ने 'एक्स' पर लिखा कि भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई में था। गत 17 फ़रवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:36 बजे 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
